इटावा औरैया, मार्च 6 -- बकेवर मार्ग पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो बाइक सवार युवकों की मौत के मामले में पीड़ित पिता ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। कस्बा के मोहल्ला महावीर नगर निवासी अरुण पोरवाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका पुत्र अर्पित उर्फ कन्हैया अपने दोस्त आकाश सविता के साथ गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे लखना से भरथना वापस आ रहा था। दोनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे। पागल बाबा मंदिर के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही कार के चालक ने वाहन को तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए गलत दिशा से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। बताया ...