शामली, मार्च 7 -- शामली। शहर के बलवा चौराहे पर अज्ञात कार सवार द्वारा बाइक में टक्कर मार दिए जाने से दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दंपत्ति को पुलिस ने जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां पति की हालत नाजुक बनी हुई है। शनिवार को कांधला निवासी शेखर अपनी पत्नी कविता के साथ बाइक पर सवार होकर किसी कार्य से शामली आ रहे थे। बताया जाता है कि जब वह शामली के बलवा बाईपास पर पहुंचे तो इसी दौरान अज्ञात कार सवार ने लापरवाही दिखाते हुुए बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी कार सवार मौके से फरार हो गया। पास में तैनात पुलिसकर्मियों ने घायल दंपत्ति को शामली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शेखर की हालत नाजुक होने के कारण भर्ती किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.