कौशाम्बी, मार्च 9 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के ओसा गांव के समीप सोमवार दोपहर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार अनियंत्रित होकर पलट गए। हादसे में दंपती समेत तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। कोखराज थाना क्षेत्र के रामपुर सुहेला गांव का 42 पप्पू पुत्र स्वर्गीय रामदास किसानी करता है। सोमवार की दोपहर वह अपनी पत्नी विनीता देवी व आठ साल के बेटे आर्यन के साथ किसी रिश्तेदार के यहां मांगलिग कार्यक्रम में शामिल होने ठाकुरपुर गांव जा रहा था। ओसा गांव के समीप विपरीत दिशा से आई कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार सभी लोग गिरकर लहूलुहान हो गए। दुर्घटना देख मौके पर पहुंचे राहगीरों ने दौड़ाकर कार चालक को पकड़ लिया। कार चालक ने ही घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां भर्ती करने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.