सासाराम, मई 14 -- संझौली, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बैरी टोला गांव के समीप आरा-सासाराम मुख्य पथ पर गुरुवार की शाम करीब छह बजे कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पुलिस टीम को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया। घायल दंपती की पहचान चनकी गांव निवासी 42 वर्षीय लक्की कुमार व उनकी पत्नी 45 वर्षीय अंजली कुमारी के रूप में की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...