फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 11 -- कायमगंज। कायमगंज-फर्रुखाबाद मार्ग पर दलेलगंज के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पति-पत्नी, उनका बेटा और भतीजी गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर पहुंचे भाजपा नेता ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां से छह वर्षीय मासूम की हालत नाजुक होने पर लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया है। कासगंज जनपद के थाना बौरा विजयनगर नरदौली निवासी अजय अपनी पत्नी रूबी, छह वर्षीय पुत्र कार्तिक और भतीजी आयना के साथ बाइक से हरदोई के हरपालपुर स्थित अपनी ससुराल गए थे। बुधवार को पूरा परिवार बाइक से वापस घर लौट रहा था। दलेलगंज के पास बाइक में पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे चारों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे भाजपा नेता ओमकारेश्वर पाठक ने निजी का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.