उन्नाव, मई 9 -- गंजमुरादाबाद। डॉक्टर के पास दवा लेने जा रहे दंपति की बाइक में शनिवार सुबह कार ने टक्कर मार जख्मी कर दिया। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के ब्योली इस्लामाबाद गांव के रहने वाले 52 वर्षीय गोपाल शंकर पुत्र श्रीराम बाइक पर पत्नी नीलम देवी को बिठाकर बांगरमऊ दवाई लेने जा रहा था। रास्ते में संडीला बांगरमऊ मार्ग स्थिति रानीपुर ग्रंट गांव के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपति जख्मी हो गए। घायलों को बांगरमऊ सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद पति गोपाल शंकर की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- बाइक सवार को टक्कर मारने के मामले में कार चालक पर केस दर्ज जबकि इलाज के बाद पत्नी की हालत सामान्य बताई जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...