आगरा, जनवरी 2 -- बाह-फतेहाबाद मार्ग पर शुक्रवार सुबह नौ बजे तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति में टक्कर मार दी।हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार दंपत्ति लगभग 8 फीट छलकर दूर सड़क पर जा गिरे।टक्कर के बाद अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से जा टकराई, जिससे विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गया।हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों के मुताबिक पोरसा (मुरैना) निवासी बलराम (45) पुत्र जनवेद पत्नी रेखा देवी (42) के साथ बाइक से फतेहाबाद दवा लेने बाइक से आ रहे थे। बाह-फतेहाबाद मार्ग पर सनराइज हॉस्पिटल के पास उनकी बाइक में कार ने टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि टक्कर लगने के बाद बाइक सवार दंपति आठ फीट उछलकर रोड पर जा गिरे। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.