कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर
पलामू, मई 5 -- मेदिनीनगर। पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के कधवन गांव स्थित बख्स बाबा मंदिर के पास मंगलवार की रात में हुई सड़क हादसा में एक कार और बाइक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई है। इसमें बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद आसपास के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को तुरंत विश्रामपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर के एमआरएमसीएच रेफर कर दिया है। सूचना मिलते ही रेहला थाना की पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी ली। यह भी पढ़ें- हाईवा की चपेट में आने से बाइक सवार एक की मौत एक घायल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.