फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 19 -- फर्रुखाबाद। थाना नवाबगंज के गांव सिरौली में सड़क हादसा हो गया। कार की टक्कर से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए । थाना मोहम्दाबाद के गांव जाजपुर बंजारा निवासी एक वाइक पर सवार तीन युवक विनीत कुमार, अंकित, सोनू थाना क्षेत्र में स्थित पुठरी मंदिर से घर लौट रहे थे। सिरौली के पास स्थित एक वृद्धाश्रम के पास अज्ञात कार के चालक ने सामने से वाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से तीनों वाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार के अंदर भी टक्कर लगने से एयर बैग खुल गए। लेकिन कार सवार मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी राजीव कुमार, उपनिरीक्षक गीतम सिंह ने घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी मोहम्दाबाद भेज दिया और कार व वाइक को कब्जे में ले लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...