कन्नौज, फरवरी 27 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर के सौरिख रोड पर सेंट पौल स्कूल के सामने सड़क क्रास करते समय तेज रफ्तार गाड़ी ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन बोरिंग मिस्त्री घायल हो गए। तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के रामपुर बैजू निवासी समर मिस्त्री सर्वेश , घिलोई गांव निवासी रामवीर और मोहल्ला ग्रेसीगंज निवासी रामशंकर शर्मा शुक्रवार सुबह बाइक से रंधीरपुर गांव जा रहे थे। वहां वह लोग दो दिन से सबमर्सिबल पंप की बोरिंग का काम कर रहे हैं। सौरिख रोड पर सेंट पॉल स्कूल के पास कट को क्रॉस करते समय छिबरामऊ की ओर से आ रही तेज रफ्तार फोर व्हीलर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की और उन्हें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.