कार की टक्कर से बाइक सवार तीन घायल, कानपुर रेफर
कन्नौज, अगस्त 31 -- कन्नौज। नई पुलिस लाइन चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने कानपुर रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बख्शीपुरवा गांव निवासी बिजराज ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 28 अगस्त की शाम करीब पांच बजे उनका भाई देवराज मोटरसाइकिल से गांव के भूरा और चौधरियापुर निवासी छविराम को पीछे बैठाकर नई पुलिस लाइन चौराहे की ओर जा रहा था। सर्किट हाउस के सामने पहुंचते ही सामने से आ रही बेकाबू कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार देवराज, भूरा और छविराम गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.