बागपत, अप्रैल 19 -- बिनौली। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर बरनावा के पास शनिवार सुबह एक कार की टक्कर लगने से स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। बरनावा गांव निवासी शानू पुत्र महबूब कपड़े सिलाई का कार्य करता है। वह कस्बा हर्रा से कपड़ों में काज बटन लगवाकर वापस स्कूटी से बरनावा लौट रहा था। जैसे ही वह बरनावा के पास हिंडन नदी पुल से आगे पहुंचा तो पीछे से आ रही एक कार ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद नीचे गिरे युवक के ऊपर से कार का पहिया उतर गया। यह भी पढ़ें- विपरीत दिशा से आ रही कार की टक्कर से बीडीसी की मौत जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद भाग रहे चालक को आसपास कार्य कर रहे लोगों ने कार सहित पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार को भी कब्जे ...