रामपुर, मार्च 7 -- पटवाई थाना क्षेत्र के खिरका गांव निवासी अकरम के पिता मुन्ने अपनी जान पहचान वाले महेंद्र के साथ बाइक से एक शादी समारोह में जा रहे थे। रास्ते में एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में मुन्ने गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। अब पुलिस ने इस मामले में कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...