इटावा औरैया, अप्रैल 11 -- बकेवर। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर शुक्रवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। औरैया के अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मुहाल सिद्धार्थनगर निवासी शिवजीत दुबे पुत्र लालजी दुबे अपने साथी अनुराग के साथ बाइक से उदी मोड़ की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक कस्बा के पूर्वी तिराहे के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में शिवजीत दुबे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके मुंह और नाक में गंभीर चोटें आईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की मदद से घायल को 50 शैया अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कार चालक की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.