शामली, मार्च 9 -- शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के बलवा चौराहे पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने पुत्र की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। क्षेत्र के गांव जसाला निवासी अमन चौहान ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता ऋषिपाल पुत्र जगदीश 6 मार्च को दोपहर करीब 12 बजे घर से शामली की ओर बाइक से जा रहे थे। आरोप है कि बलवा के पास सामने की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऋषिपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद कार चालक आदिल पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला पीरजादगान, झिंझाना मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल शा...