फरीदाबाद, जुलाई 5 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। गांव फतेहपुर बिल्लौच में एक बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे हुआ। परिजनों ने स्कॉर्पियो चालक पर जानबूझकर तरुण को टक्कर मारकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजनों के मुताबिक स्कॉर्पियो सवार विकास, सागर और नारायण ने रंजिश में 21 वर्षीय तरुण को टक्कर मारी। आरोपी सागर के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं और वह दो दिन पहले ही पैरोल पर जेल से बाहर आया था। मामले में डीसीपी प्रतीक अग्रवाल ने बताया कि फतेहपुर बिल्लौच में शनिवार रात हुए सड़क हादसे के मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी विकास को हिरासत में ले लिया गया है। यह भी पढ़ें- Faridabad News: कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हत्या करने क...