कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, हंगामा
गाज़ियाबाद, मई 14 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थानाक्षेत्र में बुधवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वह कूड़ा निस्तारण संयंत्र पर कार्यरत था। गुरुवार को संयंत्र पर शव रखकर परिजनों ने हंगामा किया। कार्रवाई और आर्थिक मदद के आश्वासन पर परिजन लौटे। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पचायरा गांव निवासी 22 वर्षीय दीपांशु मीरपुर गांव के पास बने कूड़ा निस्तारण संयंत्र में चौकीदार थे। उनके भाई दीपक ने बताया कि बुधवार रात साढ़े आठ बजे ठेकेदार ने दीपांशु व उसके साथी अवधेश को मीरपुर गांव स्थित शिव मंदिर के पास खाना लेने भेजा था। लौटते समय मीरपुर-बदरपुर मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दीपांशु के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि अवधेश भी घायल हो गये। दीपांशु को नजदीकी अस्पताल ले जाने पर हायर सेंटर भेज दिया, जहां उपचा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.