मेरठ, मार्च 13 -- लावड़-समसपुर मार्ग पर दौराला शुगर मिल गन्ना क्रय केंद्र के पास कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने परिजनों को समझाकर किसी तरह शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाकर जाम खुलवाया। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में लेते हुए थाने भेजा। लावड़ के मोहल्ला खारा कुआं निवासी 22 वर्षीय गौरव जाटव बाइक से किसी काम से अपने मामा के घर महलका गया था। जहां से वह अपने ममेरे भाई कुलदीप के साथ शुक्रवार को लौट रहा था। समसपुर गन्ना क्रय केंद्र के पास वह बाइक सडुक किनारे खड़ी कर मोबाइल पर बात कर रहा। इस दौरान सामने से आए कार चालक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गौरव जाटव की मौके पर ही मौत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.