वाराणसी, जुलाई 14 -- चिरईगांव (वाराणसी), संवाद। रिंग रोड स्थित बभनपुरा-गंगा पुल पर सोमवार देर शाम कार ने बाइक में टक्कर मार दी। आमने-सामने की जोरदार टक्कर में 17 वर्षीय किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। मुगलसराय (चंदौली) के कैथा निवासी अशोक यादव अपने 17 वर्षीय पुत्र आयुष यादव के साथ बाइक से वाराणसी से घर लौट रहे थे। बभनपुरा पुल के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार चालक वाहन लेकर भाग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के पीछे बैठा आयुष हवा में उछलकर निर्माणाधीन पुल के दूसरी लेन के पिलर पर अटक गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक चला रहे अशोक यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। चौबेपुर पुलिस ने 108 एंबुलेंस को बुलाया। एंब...