हरदोई, अप्रैल 17 -- टड़ियावां। गांव चकतहा मजरा सडिला के विनोद कुमार कस्बे में कपड़े की दुकान चलाते हैं। शुक्रवार की सुबह वह दुकान खोलने बाइक से कस्बा आ रहे थे। उसी बीच गोपामऊ-हरदोई मार्ग पर रास्ते में एक डिग्री कॉलेज के निकट निर्माणाधीन पुलिया के पास कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार विनोद को गहरी चोट आई। उसे आनन-फानन में सीएचसी भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे को अंजाम देने वाली कार कस्बे के एक डॉक्टर की बताई जा रही है। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि घटना की जांच की रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...