मेरठ, फरवरी 2 -- सरूरपुर। मेरठ-करनाल हाईवे पर सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मारी थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई। थाना क्षेत्र के गांव गोटका निवासी मोहित जैन पेट्रोल पंप से बाइक में तेल भरवाकर अपने गांव लौट रहा था। जैसे ही वह हाईवे पर पहुंचा, तभी तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इससे मोहित कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने मदद की कोशिश की, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में शामि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.