कार की टक्कर से बाइक सवार आईटीआई के तीन छात्र घायल, दो की हालत गंभीर
देवघर, जून 22 -- जसीडीह थाना क्षेत्र के बसुवाडीह गांव के समीप सोमवार दोपहर के बाद कार -बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। घायलों में दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जबकि एक युवक को सामान्य चोटें आई हैं। तीनों घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
घटना की जानकारी घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घायलों की पहचान जसीडीह थाना क्षेत्र के बाद धोबाना गांव निवासी 19 वर्षीय करण कुमार,20 वर्षीय वीरेंद्र कुमार और 18 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि तीनों युवक स्थानीय आईटीआई कॉलेज के छात्र हैं।
हादसे का कारण सोमवार को पढ़ाई पूरी कर तीनों एक ही बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बसुवाडीह गांव के पास सामने से आ रही एक कार ने कथित रूप से लापरवाही और तेज गति से वाहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.