कानपुर, जून 24 -- शिवली। कोतवाली शिवली क्षेत्र के चंपतपुर-बाराखेड़ा गांव के सामने रामगंगा नहर मार्ग पर बुधवार सुबह विपरीत दिशा से चली आ रही तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ सड़क पर शव रख कर 40 लाख रुपए मुआवजा के साथ साथ मृतक के पुत्र को पुलिस विभाग में नौकरी देने की मांग करते हुए जाम लगा दिया। इस दौरान करीब तीन घंटे तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा। घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे अफसरों ने शांत कराया तब शव को अंतिम संस्कार के लिये ले जाया गया। कोतवाली क्षेत्र के चंपतपुर बाराखेड़ा गांव निवासी 55 वर्षीय अवधेश सिंह उर्फ बऊवन बुधवार की दोपहर घर से बाइक पर सवार होकर किसान नगर जाने के लिए निकले थे। गांव से रामगंगा नहर मार्ग पर पहुंचे तभी मैंथा ...