लखनऊ, मई 25 -- बिजनौर में रविवार देर शाम तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार अधेड़ की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे कार सवार को भीड़ ने पकड़ लिया। उसे पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि मानकनगर के श्याम नगर निवासी विजय कुमार (56) रविवार शाम सात बजे बिजनौर के परवर पश्चिम स्थित गढ़ी गांव में अपना प्लाट देखकर बाइक से घर लौट रहे थे। तभी बंगला बाजार-बिजनौर रोड पर गुड़ौरा के सामने तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने सामने से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार सड़क पर जा गिरे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देखकर लोगों की भीड़ लग गई। इस बीच किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर घटना की जानकारी दी। बिजनौर पुलिस अधेड़ को गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह...