देवरिया, मई 13 -- महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। देवरिया-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर महदहां पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की रात तेज रफ्तार एक कार की टक्कर से बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। भटनी थाना क्षेत्र निवासी प्रेमसागर चौहान (30) अपनी पत्नी बबिता (28) के साथ किसी कार्य से लार गए थे। सोमवार को दोनों बाइक से घर के लिए लौट रहे थे।अभी वे महदहा पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे थे कि देवरिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइक समेत सड़क किनारे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- मैजिक की टक्कर से बाइक सवार दंपती जख्मी घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। आसपास के लोगों ने तत्काल एम्बुलेंस बुलाकर घायलों को सीएचसी सलेमपुर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के...