उन्नाव, अप्रैल 21 -- शुक्लागंज, संवाददाता। गंगाघाट कोतवाली क्षेत्र के बेहटा निवासी एक बच्ची पिछले सप्ताह सामान लेकर घर जा रही थी, तभी कार ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। बच्ची के पिता ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्यवाही नहीं की।बेहटा निवासी राहुल ने बताया कि 14 अप्रैल को उसकी पांच साल की बेटी मानसी सुबह साढ़े सात बजे पास की दुकान में सामान लेने गई थी। जहां सामान लेकर वापस लौट रही थी, तभी एक कार ने उसे टक्कर मार दी और उसके बाएं पैर पर कार चढ़ा दी। जिससे मानसी के पैर में गंभीर चोटे आ गई। यह भी पढ़ें- कार की टक्कर से बाइक सवार घायल पीड़ित ने थाने में प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोप है कि पुलिस द्वारा आरोपी बोलेरो चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वहीं वह बेटी का इलाज एक निजी अस्पताल में ...