हरदोई, फरवरी 28 -- बेहंदर। कासिमपुर थाना क्षेत्र के घुघेरा गांव निवासी सफीकुल हसन की 7 वर्षीय बालिका एलिजा अपने घर के पास ही दुकान पर अपनी साइकिल की मरम्मत करा रही थी। तभी ककरहिया गांव की ओर से तेज रफ्तार आ रही कार अनियंत्रित होकर एलिजा को टक्कर मार दी। घायल होने पर परिजन उसे बेंहदर सीएचसी ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। सूचना पर कासिमपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया है। इंस्पेक्टर घनश्याम राम ने बताया चालक मौके से फरार हो गया, जबकि कार को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मामला पंजीकृत कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.