हरिद्वार, मई 1 -- बहादराबाद। थाना क्षेत्र में पथरी-रोह पुल के पास हुए सड़क हादसे में एक फैक्ट्री कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। शुक्रवार को घायल की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बहादरपुर सैनी गांव निवासी रीना देवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति गणेश कुमार बेगमपुर स्थित एक कंपनी में कार्यरत हैं। गुरुवार देर शाम वह ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहे थे। वह पथरी-रोह पुल के पास पहुंचे, तभी पास के पेट्रोल पंप से अचानक एक कार बाहर निकली और उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- बेकाबू बाइक ने व्यापारी को रौंदा, हालत गंभीर हादसे में गणेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.