नोएडा, जनवरी 26 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-70 में पार्क के निकट शनिवार रात अज्ञात कार चालक ने पैदल जा रहे राहगीर को टक्कर मार दी। घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसके बहनोई ने फेज-3 थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। मूलरूप से बिहार के जिला मुजफ्फरपुर के दामोदरपुर निवासी राकेश कुमार माहतो ने पुलिस को बताया कि वह वर्तमान में सेक्टर-70 के ए ब्लॉक में रहते हैं। 24 जनवरी की रात करीब आठ बजे साला 41 वर्षीय अरुण माहतो सेक्टर-70 पार्क के सामने पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात कार चालक ने अरुण को पीछे से टक्कर मार दी। इस घटना में अरुण गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक मौके से कार लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से लहूलुहान अवस्था में अरुण को नजीदक के एसआरएस अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.