फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 25 -- कायमगंज, संवाददाता। रेलवे क्रॉसिंग के पास कार की टक्कर लगने से बाइक सवार पिता, पुत्र और भतीजा घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां से बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव नरैनामऊ निवासी सुनील कुमार अपने 12 वर्षीय पुत्र उमंग और छह वर्षीय भतीजे अथर्व के साथ बाइक से कंपिल क्षेत्र के गांव मेंदपुर शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। रेलवे क्रॉसिंग के पास कार चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार का एक पहिया फट गया। हादसे के बाद चालक समेत कार सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से भाग निकले। यह भी पढ़ें- आमने-सामने बाइक की टक्कर में तीन घायल, जिला अस्पताल रेफर शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने घायलों को ईरिक्शा से अ...