इटावा औरैया, मई 8 -- बसरेहर, संवाददाता। चौबिया थाना क्षेत्र से गुजरने वाले ग्वालियर-बरेली हाईवे पर चौपला स्थित एक राइस मिल के सामने शुक्रवार रात कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। मैनपुरी के किशनी थानाक्षेत्र के नगला बंधा गांव निवासी 35 वर्षीय दिनेश पुत्र शिवपाल सिंह अपनी पत्नी 32 वर्षीय नीतू और 10 वर्षीय बेटे कार्तिक उर्फ लकी के साथ बाइक से क्षेत्र के मसनाई गांव स्थित ससुराल में आए थे। शुक्रवार रात वे वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चौपला के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आए मां-बेटा, बेटे को बहराइच रेफर किया हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। तीनों घायलो...