सहारनपुर, मई 11 -- नागल, संवाददाता। तलहेड़ी और नागल के बीच स्टेट हाईवे पर रविवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार पशु व्यापारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और सूचना पर पुलिस पहुंची। देवबंद क्षेत्र के गांव लालवाला निवासी मोहन पुत्र प्रेम सिंह (28) अपने साथी शाहिद निवासी सांपला रोड, देवबंद के साथ बाइक से गागलहेड़ी स्थित पशु पैठ जा रहा था। सुबह करीब आठ बजे खटोली रोड के पास पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- पिकअप के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत,दोस्त घायल पुलिस ने घायलों को नागल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से दोनों की हालत नाजुक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उपच...