कार की टक्कर से पलटी ई-रिक्शा, तीन घायल
अमरोहा, मई 5 -- कार की टक्कर से ई-रिक्शा पलट गई। हादसे में ई-रिक्शा सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। दो घायलों की हालत गंभीर देख प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर किया। जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला नाईपुरा निवासी राहुल ई-रिक्शा चलाता है। सोमवार सुबह वह ई-रिक्शा लेकर नाईपुरा से चौपला की तरफ आ रहा था। ई-रिक्शा में शहर के ही बुध बाजार निवासी रामवीर व प्रमोद भी सवार थे। इसी बीच नेशनल हाईवे पर सामने से आ रही कार ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी, ई-रिक्शा पलट गई। ई-रिक्शा में सवार तीनों लोग घायल हो गए। आरोपी चालक कार लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर घायलों के परिजन भी पहुंच गए। प्रमोद व रामवीर की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.