पीलीभीत, मार्च 7 -- पूरनपुर। माधोटांडा रोड पर कार की टक्कर से सवारियों से भरा ई रिक्शा पलट गया। हादसे में चालक सहित तीन महिलाएं घायल हो गईं। दो महिलाओं के चोट अधिक होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली क्षेत्र के गांव पिपरिया जयभद्र के रहने वाले संदीप पुत्र मुरारीलाल ई रिक्शा चलाते हैं। शुक्रवार को संदीप रघुनाथपुर से सवारियां लेकर गांव पिपरिया जयभद्र जा रहे थे। माधोटांडा रोड पर अनियंत्रित गति से आ रही कार ने सवारियों से भरे ई रिक्शा में पीछे से टक्कर मार दी। इससे ई रिक्शा सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। राहगीरों ने ई रिक्शा हटाकर नीचे दबी घायल महिलाओं को बाहर निकाला। हादसे में चालक संदीप, सुमित्रा पत्नी रामकुमार, मीना पांडे पत्नी महेंद्र कुमार, अंगूरी देवी पत्नी रामसागर घायल हो गईं। सभी को उपचार के लिए सीएचसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.