चित्रकूट, अप्रैल 22 -- चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के गोंड़ा मोड़ के पास हाईवे में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार पति की मौत हो गई। जबकि पत्नी और पड़ोसी गंभीर रुप से घायल हो गए। रौली कल्याणपुर निवासी 50 वर्षीय लक्ष्मी प्रसाद अपनी पत्नी सखिया व पड़ोसी शिवलोचन के साथ बाइक से मंगलवार को भैंसौंधा गांव के मजरा के वंशीपुर गए थे। वहां पर लक्ष्मी प्रसाद की सलहज का निधन हो गया था। अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद तीनो अपरान्ह करीब तीन बजे वापस गांव लौट रहे थे। तभी हादसे में घायल होने पर तीनो अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने लक्ष्मी प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। यह भी पढ़ें- कार ने बाइक सवार दो युवकों को टक्कर मार सौ मीटर घसीटा, दोनों की गई जान जबकि गंभीर रुप से घायल उसकी पत्नी सखिया व पड़ोसी शिवलोचन का डाक्टरों ने इलाज किया। मृतक के बेटे...