इटावा औरैया, जून 14 -- बकेवर। भरथना रोड पर रविवार को पटियन गांव के पास एक कार की टक्कर से बाइक सवार नानी-नातिन घायल हो गईं, जबकि बाइक चला रहा उनका पुत्र बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से भाग गया। औरैया के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के ग्राम भेदपुर निवासी फूलन श्री अपने पुत्र राम सिंह के साथ पुत्री के घर पिलखना आई थीं। रविवार को वह अपनी नातिन मोहिनी पुत्री बच्चू सिंह निवासी पिलखना के साथ बाइक से घर लौट रही थीं। पटियन गांव के पास एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में फूलन श्री को जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जबकि मोहिनी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...