ललितपुर, मार्च 31 -- मड़ावरा। कस्बा में मंगलवार दोपहर एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दो सफाईकर्मियों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। उनको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। मड़ावरा ब्लॉक में तैनात सफाईकर्मी हरलाल और राजेंद्र कुमार वन विभाग के रेस्ट हाउस की सफाई करने गए थे। काम निपटाने के बाद दोनों अपनी बाइक से वापस लौट रहे थे। मदनपुर बस स्टैंड के पास सफेद रंग की एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सफाईकर्मी सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही अन्य सफाईकर्मी भी अस्पताल पहुंचे। डाक्टर घायलों का उपचार कर रहे हैं। टक्कर मारने वाला कार चालक एक पुलिसकर्मी बताया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.