प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 19 -- रानीगंज। थाना क्षेत्र के सराय जमुनी गांव निवासी क्रांति का 20 वर्षीय पुत्र विपिन और 18 वर्षीय अभिषेक बाइक से प्रतापगढ़ एक निमंत्रण में जा रहे थे। परसरामपुर श्रीपुर मार्ग पर पहुंचते ही सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। जिससे दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने कार को रोक लिया और दोनों घायलों को लिए ट्रामा सेंटर भेजा। सूचना पर पहुंची पुलिस कार और चालक को हिरासत में लेकर थाने ले गई। ट्रॉमा सेंटर से डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.