कौशाम्बी, दिसम्बर 29 -- पइंसा, हिन्दुस्तान संवाद पइंसा इलाके में मोंगरी कड़ा गांव के समीप रविवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। इससे दो पोल टूट गए। परिणाम रहा कि गांव की बत्ती गुल हो गई। हादसे में कार सवार तीन युवकों को भी चोटें आई हैं। इनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पइंसा के उदिहिन खुर्द निवासी सूरज मिश्रा और शिवम मिश्रा रविवार रात कार से अपने रिश्तेदार को छोड़ने उसके गांव फतेहपुर के गलेहरा जा रहे थे। मोंगरी कड़ा के समीप इनकी तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि दो पोल टूट गए। वहीं, कार सवारों को भी चोटें आईं। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आननफानन एंबुलेंस बुलाकर गंभीर रूप से घायल सूरज व शिवम को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। वहीं, इनके रिश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.