रायबरेली, मार्च 31 -- बछरावां। शेषपुर समोधा निवासी पुनीत कुमार (28) पुत्र रामफेर और अरविंद चौरसिया (30) पुत्र राम सुमिरन स्कूटी से चुरूवा की ओर मुड़ रहे थे, तभी पश्चिम गांव की ओर जा रही कार से उनकी टक्कर हो गई। कार फतेहपुर निवासी पवन पटेल पुत्र शांति स्वरूप चला रहे थे। कार चालक ने दोनों घायलों को सीएचसी बछरावां पहुंचाया। वहां से पुनीत को जिला अस्पताल रेफर किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...