सुल्तानपुर, मार्च 19 -- सुलतानपुर, संवाददाता। चांदा कोतवाली क्षेत्र के सोनपुर मोड़ के पास बुधवार रात लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर अनियंत्रित कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और बुरी तरह घायल हो गए। अस्पताल ले जाने के दौरान दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतक और घायल युवक कोइरीपुर कस्बे के निवासी हैं। बुधवार रात तीनों युवक प्रतापगढ़ जिले के ढकवा कस्बे किसी काम से गए थे। वापस लौटते समय सोनपुर मोड़ पर अनियंत्रित कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। राहगीरों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा ले जाया गया।चिकित्सकों ने श्याम अग्रहरि पुत्र प्रदीप अग्रहरि निवासी मोहल्ला कंचन नगर कोइरीपुर और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.