काशीपुर, मई 3 -- काशीपुर। कार की टक्कर से दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। मुरादाबाद निवासी आकाश कुमार और गौरव बाइक पर सवार होकर रविवार को रामनगर की तरफ से वापस लौट रहे थे। पीरूमदारा के पास कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों घायल हो एलडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। स्टाफ ने बताया कि दोनों घायलों की जांघ की हड्डी टूट गई थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.