कार की टक्कर से दो गोवंशीय पशु मरे, सांड़ों की लड़ाई से अफरातफरी
शाहजहांपुर, मई 16 -- मीरानपुर। मीरानपुर कटरा क्षेत्र में छुट्टा घूम रहे गोवंशीय पशु हादसों और अफरा-तफरी की वजह बनते जा रहे हैं। शनिवार तड़के जलालाबाद रोड पर गांव फीलनगर के सामने तेज रफ्तार कार की टक्कर से दो गोवंशीय पशुओं की मौत हो गई। हादसे में कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार सवार बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार और मृत पशुओं को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। गौरक्षक दल के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे। रामनगर कालोनी निवासी अभिजीत प्रताप सिंह ने कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी है। अंत्यपरीक्षण के बाद मृत पशुओं को दफना दिया गया। उधर, मोहल्ला मुगलान और कायस्थान मार्ग पर दो सांडों की भिड़ंत से भी अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने छुट्टा पशुओं से बड़े हादसे की आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.