नोएडा, अप्रैल 10 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। नोएडा की एक कंपनी में ड्यूटी करने आ रहे बाइक सवार दो युवकों दीपक और शिवमको सोरखा गांव के निकट एफएनजी रोड पर एक तेज रफ्तार कार के चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक घायल हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गाजियाबाद के राहुल विहार निवासी विशाल कुमार ने पुलिस को बताया कि ताऊ का लड़का दीपक और पड़ोसी शिवम दोनों नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। वह रोजाना बाइक से ऑफिस जाते हैं। आठ अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे दोनों कंपनी जा रहे थे। जैसे ही वह एफएनजी रोड पर पहुंचे तो एक कार के चालक के ने लापरवाही से चलाते हुए उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को किसी तरह अस्पताल पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.