लखनऊ, अप्रैल 19 -- सरोजनीनगर,संवाददाता। बिजनौर थानाक्षेत्र में रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दरोगा को टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा घायल हो गया।पुलिस के मुताबिक देवरिया निवासी अरविंद कुमार मिश्रा (33) बिजनौर थाने में दरोगा के पद पर तैनात हैं। अरविंद रविवार दोपहर बाद करीब 2:30 बजे बिजनौर थाने से सरोजनी नगर के स्कूटर इंडिया चौराहे की ओर किसी काम से जा रहे थे। तभी गौरी-बिजनौर रोड पर गौतम बुद्ध डिग्री कॉलेज के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह सड़क पर जा गिरे। हादसे में अरविंद गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भी पढ़ें- हिट एंड रन: तेज रफ्तार वोल्वो कार ने खड़ी स्विफ्ट डिजायर को मारी टक्कर, चालक गंभीर, आरोपी फरार घटना के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.