गाज़ियाबाद, अगस्त 16 -- लोनी, हरदीप। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में दिल्ली-सहारनपुर रोड पर शुक्रवार रात तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपति को टक्कर मार दी। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी की अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दुर्घटना की जानकारी ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला गांव में ओमपाल रहते हैं। उनके पुत्र शुभम पाल ने बताया कि 31 वर्षीय बड़े भाई कपिल पाल अपनी 30 वर्षीय पत्नी राखी के साथ अगरौला गांव में ढाबा चलाते थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात करीब साढे दस बजे भाई भाभी बाइक से ढाबे से घर लौट रहे थे। उनके पीछे साइकिल पर पिता ओमपाल आ रहे थे। उन्होंने बताया कि जब वह अगरौला गांव से कुछ दूर पहुंचे तो तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में भाई और भाभी गंभीर रूप से ...