कौशाम्बी, अगस्त 23 -- कोतवाली क्षेत्र के कादीपुर गांव निवासी राघवेंद्र कुमार तिवारी भारतीय थल सेना में सुबेदार के पद पर तैनात हैं। 20 अगस्त की शाम वह प्रयागराज से घर आ रहे थे। संदीपन घाट इलाके में बलिहावां मोड़ के समीप पीछे से आई कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सूबेदार को गंभीर चोटें आई हैं। प्रयागराज के सेना अस्पताल में उनका इलाज कराया जा रहा है। मामले की शिकायत पर मुकदमा कायम कर संदीपन घाट पुलिस ने आरोपी चालक की कार समेत तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...