रायबरेली, जुलाई 20 -- जगतपुर। हाईवे के किनारे साधन के इंतजार में खड़े ऊंचाहार के छिपिया गांव निवासी अखिलेश कुमार (45), राघवेंद्र सिंह (53) निवासी किशुनदासपुर व उनकी पत्नी सरला सिंह (46) को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। इससे चपेट में आने से तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। इसमें घायल अखिलेश की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...