नैनीताल, फरवरी 5 -- नैनीताल। मालरोड पर ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड को कार सवार पर्यटक टक्कर मारकर फरार हो गया। होमगार्ड की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रामनगर निवासी होमगार्ड रोहित कुमार की ड्यूटी बुधवार को तल्लीताल थाने से मालरोड स्थित इंडिया होटल बैरियर पर लगी थी। इस दौरान दिल्ली नंबर की पर्यटकों की एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। घायल होमगार्ड ने तल्लीताल थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी मनोज नयाल ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.