अलीगढ़, मार्च 6 -- n सड़क पार करते समय हुआ था हादसा n त्यौहार पर चार िदन की छुट्टी लेकर आए थे घरलोधा, संवाददाता। दिल्ली-कानपुर हाईवे पर गुरुवार शाम सड़क पार करते समय अज्ञात कार की टक्कर से एक ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।पुलिस के अनुसार थाना गभाना क्षेत्र के गांव भुकरावली निवासी विनोद (50) पुत्र होतीलाल ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रक चालक थे। होली के त्योहार पर वह चार दिन की छुट्टी लेकर घर आए हुए थे। गुरुवार शाम करीब 3:45 बजे वह लोधा क्षेत्र में दिल्ली-कानपुर हाईवे पर खेरेश्वर महादेव मंदिर के सामने किसी जरूरी काम से गए थे। इसी दौरान पान मसाला लेने के लिए सड़क पार करते समय तेज रफ्तार अज्ञात कार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही विनोद उछलकर सड़क ...